दोस्त संग लंच डेट पर निकली हैली बीबर, विंटर लुक से फैंस को किया इंप्रैस

2/22/2021 1:06:00 PM

लंदन: हॉलीवुड स्टार जस्टिन बीबर की वाइफ हैली बाल्डविन बीबर अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में हैली को लाॅस एंजेलिस में देखा गया। हैली दोस्त संग लंच करने आईं थीं।

इस दौरान हैली ब्राउन फरवाले लाॅन्ग स्वैटर और ब्लू डेनिम में स्टनिंग दिखीं। इसके साथ उन्होंने ब्लू कलर का मफरल लिया था। इन तस्वीरों में हैली बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं।

 

मिनिमल मेकअप ओपन हेयर्स उनके लुक चार-चांद लगा रहे हैं। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए हैली ने मास्क लगा रखा था। लाॅस एंजेलिस की सड़कों पर हैली स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें हैली हॉलीवुड स्टार केंडल जेनर की फ्रेंड हैं। अक्सर इन दोनों हसीनाओं को स्पाॅट करते देखा जाता है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो जस्टिन बीबर 2016 से हैली को डेट कर रहे थे।  

लेकिन 7 जुलाई को जस्टिन और हैली ने सगाई कर इस रिश्ते पर मौहर लगा दी। दोनों ने 2018 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। उसके बाद दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों से शादी कर ली थी।

Content Writer

Smita Sharma