बिग बाॅस के घर में पहुंचे हर्ष लिम्बाचिया ने ली NCB की रेड पर चुटकी, कहा- ''आजकल मेरे घर पर लोग सुबह आ जाते हैं''

12/27/2020 2:43:21 PM

मुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को हाल ही में एनसीबी ने ग्स मामले में गिरफ्तार किया। हालांकि थोड़े समय बाद दोनों को बेल भी मिल गई थी। अपनी जमानत के बाद हर्ष लिंबाचिया को पहली बार 'बिग बॉस' घर में देखा गया।

जहां उन्होंने एनसीबी को लेकर अपना रिएक्शन दिया। दअरसल, हर्ष कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में क्रिसमस सेलिब्रेशन पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने घरवालों के साथ जमकर मस्ती की।

वहीं हर्ष ने घर में आते ही नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड पर चुटकी लेते हुए कहा-'माफ करना सुबह-सुबह मैं आ गया क्योंकि आजकल मेरे घर पर भी लोग सुबह-सुबह आ जाते हैं और बहुत कुछ करके चले जाते हैं।' एली गोनी, राहुल वैद्य सहित कुछ अन्य कंटेस्टेंट ने हर्ष का इशारा किस ओर है उसे भाप लिया और उसपर हंसने लगे। हर्ष लिम्बाचिया के साथ नन्हें गर्वित भी थे।

बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया फिलहाल जमानत में बाहर हैं। दोनों को मुंबई की विशेष एनडीपीएस अदालत ने जमानत दे दी है।  इस कपल को 15,000 रुपये के बांड से जमानत दी गई। भारती और हर्ष के घर और ऑफिस में एनसीबी ने रेड मारी थी। इस रेड में घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। पूछताछ के दौरान दोनों ने ही गांजा के सेवन की बात को स्वीकारा था। 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

Smita Sharma