चर्चा में हैं गुरमीत-देबिना की लाडली की सुपर क्यूट तस्वीरें, कैमरे को एकटक निहारती दिखीं लियाना

9/17/2022 3:48:37 PM

मुंबई: टेलीवर्ड के चर्चित कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की अब उनकी नन्हीं प्रिंसेस लियाना चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है। कपल आए दिन बेटी लियाना की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है। लियाना की तस्वीरें सामने आते ही मिनटों में वायरल हो जाती हैं।

हाल ही में देबिना ने लियाना के इंस्टा अकाउंट से उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उस समय की हैं जब लियाना 3 महीने की थीं। सामने आईं तस्वीरों में नन्हीं सी लियाना बेहद ही क्यूट लग रही हैं।

पहली तस्वीर में बेबी लियाना व्हाइट कलर के कपड़े में लिपटी नजर आ रही हैं। उनके आस-पास पिंक कलर के फूल हैं। तस्वीर में लियाना कैमरे को देख बेहद ही क्यूट एक्सप्रेशन बना रही हैं। दूसरी तस्वीर में लियाना ओरेंज कलर के कपड़े में लिपटी हैं। उन्होंने सिर पर मैचिंग हेयरबैंड लगाया है।

 

इस तस्वीर में लियाना कैमरे को देख हैरानी वाला एक्सप्रेशन दे रही हैं। लियाना की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस तस्वीरों के साथ देबिना ने लिखा-'ये फोटोशूट 1 1/2 महीने से पहले किए जाने चाहिए। लेकिन मेरी मम्मी ने ये फोटोशूट तीन महीने में अरेंज किया।

 

मुझे इन कपड़ों में बर्तन की तरह लिपटना बहुत अजीब लगा। आप मेरे चेहरे पर असंतोष साफ देख सकते हैं। इसके साथ उन्होंने गुस्से वाली इमोजी बनाई है। आप क्या कहते हों लोगों। क्या इतनी बड़ी लड़की को इस तरह बांधना ठीक है?'

बता दें कि देबीना लगभग 11 साल बाद मां बनीं। देबिना ने इसी साल एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम लियाना चौधरी रखा। मां बनने के चार महीने के भीतर देबिना को पता चला कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। 

Content Writer

Smita Sharma