''मम्मी पापा की दुनिया का सबसे सुंदर फूल'' देबिना-गुरमीत की लाडली की क्यूट स्माइल देख बन जाएगा आपका दिन

9/28/2022 3:57:10 PM

मुंबई: टेलीवर्ड के चर्चित कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी अपने दूसरे बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपल ने इसी साल पहले बच्चे का स्वागत किया था। देबिना ने 3 अप्रैल को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम लियाना चौधरी है।  

शादी के लगभग 11 साल बाद घर में नन्हीं बच्ची की किलकारी गूंजने के बाद कपल काफी खुश है और अब उनकी दुनिया उसकी के इर्द गिर्द घूमती हैं। कपल आए दिन बेटी लियाना की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है।

 

लियाना की तस्वीरें सामने आते ही मिनटों में वायरल हो जाती हैं। हाल ही में देबिना ने लियाना के इंस्टा अकाउंट से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की हैं।  ये तस्वीरे उस समय की हैं जब लियाना 3 महीने की थीं।

सामने आईं तस्वीरों में नन्हीं सी लियाना बेहद ही क्यूट लग रही हैं। शेयर की तस्वीर में लियाना व्हाइट कपड़े में लिपटी हैं। वह कैमरे को देख मुस्कुरा रही हैं। उनके आस पास पिंक कलर का गुलदस्ता रखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lianna 🎀 (@lianna_choudhary)

 

इसके साथ ही उनके आप पास फूलों की बौछार हो रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-'मेरी मम्मी पापा की दुनिया का सबसे सुंदर फूल।' फैंस लियाना की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

इससे पहले देबिना ने लाडली के साथ सुपर क्यूट तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में मां की बाहों में कैद लियाना अपनी उत्सुक आंखों से  कैमरे की तरफ देख रही थीं। लुक की बात करें तो देबिना एथनिक लुक में नजर आ रही थीं। वहीं लियाना व्हाइट टी-शर्ट और इंद्रधनुषी रंग की ट्यूल स्कर्ट में बेहद क्यूट लग रही थीं। लियाना ने व्हाइट टोपी के साथ अपने लुक को स्टाइल किया थीं। इन तस्वीरों के साथ देबिना ने लिखा-मेरा छोटा इंद्रधनुष।

Content Writer

Smita Sharma