Video: आंखे बंद कर गुरमीत-देबिना ने मांगी खास Wish, एक साथ केक काटकर खुशियां संजोता दिखा कपल

4/1/2022 10:58:08 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी जल्द ही पति और एक्टर गुरमीत चौधरी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। 11 साल बाद मां बनने जा रही देबिना की खुशी का कोई ठिकाना नही हैं। एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी फेज को यादगर बनाने के लिए कुछ न कुछ खास करती रहती हैं, जिसके वीडियो वह अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती नजर आती हैं। हाल ही में देबिना ने पति गुरमीत के साथ छोटा सा सेलिब्रेशन रखा, जिसका प्यारा वीडियो उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है।

 


यह वीडियो देबिना और गुरमीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों टेबल पर आंखे कर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके सामने एक छोटा सा केक रखा है, जिस पर कैंडल भी जगाई गई है। आंखे बंद कर विश मांगने के बाद दोनों एक-साथ कैंडल बुझाते दिखते हैं। इस दौरान कपल के चेहरे की खूबसूरत स्माइल फैंस का दिल जीत रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में अरिजीत सिंह का गाना जालिमा सुनाई दे रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)


इस वीडियो को शेयर कर कपल ने कैप्शन में लिखा- ''लिख-लिख के परेशान...फीलिंग हैं...समझ लो यार.''


कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


बता दें, गुरमीत-देबिना ने अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी फरवरी के महीने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। दोनों शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं, जिसके चलते वह बेहद खुश हैं।

Content Writer

suman prajapati