रोते बेटे ने लगाई मां को बचाने की गुहार, गुरमीत चौधरी बोले-''बहुत कोशिश की लेकिन... आज नींद नहीं आने वाली है मुझे''

5/1/2021 1:54:16 PM

मुंबई: कोरोना काल की दूसरी लहर में कई स्टार्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस लिस्ट में एक्टर गुरमीत चौधरी का नाम भी शामिल है। गुरमीत लोगों की मदद करने के लिए हर संभव कर रहे हैं। इसी बीच गुरमीत ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बताया कि वह आज सो नहीं पाएंगे क्योंकि वह एक रोते बेटे की मां को नहीं बचा सके।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'मैंने आज एक रोते हुए बेटे की आवाज़ सुनी, जो सिर्फ़ मुझे बोल रहा था मेरी माँ को बचा लो ,मेरी मां को बचा लो...बहुत कोशिश की मैंने लेकिन....आज नींद नहीं आने वाली है मुझे।' गुरमीत चौधरी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। 

इससे पहले गुरमीत चौधरी ने एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि वह लखनऊ और पटना में  बनवाएंगे 1000 बेड के हाॅस्पिटल बनावाएंगे। उन्होंने लिखा था -'मैंने निर्णय लिया है कि मैं पटना और लखनऊ में आम लोगों के लिए 1000 बेड वाला अल्ट्रा मॉर्डन अस्पताल खोलूंगा, जिसे बाद में अन्य शहरों तक भी ले जाऊंगा।

 

बस आप सभी का आशीर्वाद और साथ चाहिए, जय हिंद। इससे जुड़ी हर जानकारी जल्द ही आप सभी के साथ शेयर करूंगा। फैंस गुरमीत के इस कदम की काफी प्रंशसा कर रहे हैं।'

इतना ही नहीं गुरमीत पत्नी देबिना बनर्जी के साथ प्लाज्मा भी डोनेट कर चुके हैं। गुरमीत चौधरी के अलावा अक्षय कुमार, सोनू सूद, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, अजय देवगन, अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स कोरोना संकट में लोगों की मदद कर रहे हैं। 
 

Content Writer

Smita Sharma