रियल लाइफ हीरो बने गुरमीत चौधरी: सड़क पर बेहोश गिरे शख्स की CPR देकर बचाई जान,लोगों ने पीठ थपथपा एक्टर की दी शाबाशी

10/6/2023 7:55:42 AM

मुंबई: टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ना केवल एक टैंलेंड स्टार हैं बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं। इस बात का सबूत उनका वायरल हो रहा वीडियो है। वीडियो में गुरमीत सड़क किनारे अचानक ही गिरे शख्स को CPR देते नजर आ रहे हैं। आसपास पूरी भीड़ जमा हो गई और हर कोई गुरमीत चौधरी को देख रहा था।

जैसे ही ये वीडियो सामने आया हर तरफ बस एक्टर की अच्छाई के चर्चे होने लेगे। लोगों का कहना है कि गुरमीत  एक सिलेब्रिटी होते हुए भी आपातकाल की स्थिति को समझा। एंबुलेंस को बुलाने या डॉक्टर का इंतजार करने के चक्कर में पड़ने के बजाए गुरमीत चौधरी तुरंत ही उस शख्स को CPR देने लगे।

गुरमीत चौधरी CPR दे रहे रहे थे, लेकिन आसपास खड़े लोगों में से किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उनकी मदद कर सकें। तब एक्टर को ही लोगों से कहना पड़ा कि कोई उस आदमी के पांव रगड़ो। बाद में उस शख्स को होश आ गया, जान बच गई। वीडियो में लोग गुरमीत चौधरी की पीठ थपथपाते और तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। हर किसी ने गुरमीत का शुक्रिया अदा किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

यह वीडियो वाकई झकझोर देने वाला है और एक आई ओपनर भी है। यह इस ओर इशारा करता है कि आज के समय में CPR और बेसिक फर्स्ट एड की जानकारी होना कितना जरूरी है।

Content Writer

Smita Sharma