किसी TV स्टार ने नहीं पहना इतना महंगा जूता, कीमत 1 लाख 27 हजार

2/22/2018 9:54:14 AM

मुंबई : टीवी के शो 'रामायण' में गुरमीत और देबिना इमेजिन ने राम और सीता का किरदार निभाकर मशहूर हुए। आज गुरमीत अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2011 में गुरमीत और देबिना ने शादी की। गुरमीत ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया था कि वो 17 साल की उम्र से देबिना को जानते हैं। उसी दौरान दोनों पैसे जोड़कर तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गए थे।

गुरमीत फैशन को लेकर भी काफी अपडेट रहते हैं। रिपोर्ट के की मानें तो गुरमीत ने 1 लाख 27 हजार के जूते पहने थे। इतने महंगे जूते अब तक किसी भारतीय टीवी स्टार ने नहीं पहने।



गुरमीत वजह तुम हो फिल्म में कई बोल्ड सीन शूट किए थे। इसे लेकर खबरें आईं थी कि देबिना उनसे काफी नाराज हो गईं हैं। बता दें, 'रामायण', 'गीत हुई सबसे पराई', 'पुर्न विवाह' जैसे शो में लीड रोल निभाने के बाद गुरमीत ने फिल्म खामोशियां (2015) से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। वजह तुम हो के बाद गुरमीत फिल्म 'परी' में नजर आने वाले हैं।