गुरमीत चौधरी ने पत्नी देबिना संग ऐसे मनाई छठ, हाथ में फलों की टोकरी लिए पति संग यूं पूजा करती दिखीं एक्ट्रेस

11/11/2021 12:24:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में पिछले लगातार चार दिनों से महापर्व छठ पर्व की धूम मची हुई थी। बीते बुधवार पूजा के लिए लोग सज-धज कर घाट पर पहुंचे। इसके साथ ही आज इस महापर्व का समापन्न हो गया है। आम लोगों के साथ-साथ कई स्टार्स भी इस पर्व के रंग में रंगे नजर आए। मशहूर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने भी छठ पूजा के महापर्व का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी पूरी तैयारी के साथ छठ पूजा करते नजर आए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल एक साथ खूब जच रहा है। लुक की बात करें तो इस दौरान देबीना येलो कलर के लहंगे के साथ प्रिंटेड दुपट्टा लिए खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने हैवी ज्वेलरी और मेकअप के साथ कंप्लीट किया है।


View this post on Instagram

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

वहीं गुरमीत चौधरी इस दौरान व्हाइट कुर्ते के साथ स्काईब्लू कलर की बास्कट में परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं। देबीना ने अपने हाथ में फलों की टोकरी पकड़ी हुई है।

 

PunjabKesari

 

वहीं एक्टर हाथ में गन्ने लिए नजर आ रहे हैं और दोनों हाथ जोड़कर छठ मैय्या की पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें टीवी के कई मशहूर सीरियल्स में काम कर चुके गुरमीत चौधरी बिहार से ताल्लुकात रखते हैं। उनकी पत्नी भी टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। बीते दिनों एक्टर देबीना को पहली बार अपने होमटाउन बिहार लेकर गए थे, जहां से दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुईं थीं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News