फैंस के साथ गुरमीत चौधरी ने सेलिब्रेट किया बर्थ-डे, लाखों की बाइक से मारी धमाकेदार एंट्री

2/23/2019 12:00:03 PM

मुंबई: एक्टर गुरमीत चौधरी ने शुक्रवार शाम अपना 35वां बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्होंने फैंस संग केक काटा। इस दौरान उनकी वाइफ देबीना भी साथ दिखी। गुरमीत बर्थडे सेलिब्रेशन में अपनी रेड कलर की लग्जीरियस होन्डा गोल्ड विंग बाइक से पहुंचे। गुरमीत के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

 

इस दौरान गुरमीत ब्लू टी-शर्ट और जींस में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं देबीना ब्लू कलर की ड्रेस में हाॅट लग रही हैं। गुरमीत ने सबसे पहले अपनी पत्नी को केक खिलाया। उसके बाद फैंस के साथ केक काटा। 

 

30 लाख की बाइक

बता दें कि गुरमीत की इस लग्जीरियस होन्डा गोल्ड विंग बाइक की कीमत करीब 30 लाख रुपए है। इसकी खास बात यह है कि इंडिया में अब तक यह बाइक सिर्फ दो ही जगहों पर मिलती है, जिसमें एक दिल्ली तो दूसरा मुंबई शहर है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो गुरमीत 'रामायण', 'गीत-हुई सबसे पराई', 'पुनर्विवाह', 'कोई आप सा', 'खतरों के खिलाड़ी-डर का ब्लॉकबस्टर', 'नच बलिए', 'झलक दिखला जा' जैसी कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह 'खामोशियां', 'पलटन' जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। 

 

 

 

 

 

 


 

Smita Sharma