गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने कोलकाता में भव्य तरीके से सेलिब्रेट किया बेटी का जन्मदिन

4/3/2023 4:47:22 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पावर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी में से एक हैं। दोनों का लक्ष्य  हमेशा से  निर्धारित रहा है। चाहे वह रिश्ते में हो या पेरेंटहुड  में, इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी कि इस जोड़े ने अपनी बेटी लियाना का पहला जन्मदिन देबिना के होमटाउन  कोलकाता में भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

यह जोड़ी हमेशा से  कुछ नया और रोमांचक करने की कोशिश में खरे उतरे हैं  , युवा माता-पिता ने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए बर्थडे गर्ल लियाना के लिए एक शानदार थीम  के साथ भव्य सेलिब्रेशन की तयारी की।

कोलकाता में जश्न मनाने के विचार को जोड़ते हुए, देबिना  कहती हैं, 'मैं इस इवेंट की प्लानिंग  तब से बना रही हूँ जब से लियाना का जन्म हुआ था, मैं चाहती थी कि मेरी दोनों बेटियाँ मेरे परिवार के सभी वरिष्ठों से आशीर्वाद लें और दिविशा के अन्न प्राशन समारोह का जश्न मनाएं। यह एक दोहरा जश्न था और मैं बहुत खुश हूं कि पिछले कई महीनों में मैंने जो भी योजना बनाई थी, उसे पूरी तरह से क्रियान्वित किया गया।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

सुखद अनुभव के बारे में बात करते हुए आदर्श पिता गुरमीत चौधरी कहते हैं, "मैंने कई बार कोलकाता का दौरा किया है और यह मेरा पसंदीदा शहर है। अपने सभी करीबी रिश्तेदारों से मिलना और उनका आशीर्वाद लेना एक अद्भुत अनुभव था। लियाना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि उसे हमारी जिंदगी में आए एक साल हो गया है।"

Content Editor

Jyotsna Rawat