जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू ने पूरा किया Ulajh का पहला शेड्यूल, देखें BTS तस्वीरें

7/6/2023 4:36:44 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की सभी फिल्मों का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं एक्ट्रेस इन दिनों गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू के साथ लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म 'उलझ' की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में जान्हवी के साथ इस फिल्म से जुड़े स्टार्स ने अपनी कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस भी इन फोटोज पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। 

 

'उलझ' की शूटिंग का पहला शेड्यूल हुआ पूरा
'उलझ' का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया कर रहे हैं, हाल ही में उन्होंने जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू के साथ लंदन में फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। ऐसे में फिल्म से जुड़ी स्टारकास्ट ने सोशल मीडिया पर कुछ बीटीएस फोटोज शेयर किए हैं और बताया है कि पर्दे के पीछे आखिर चल क्या रहा था। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gulshan Devaiah (@gulshandevaiah78)

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Roshan Mathew (@roshan.matthew)

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Junglee Pictures (@jungleepictures)

 

'उलझ' भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की प्रतिष्ठित और दिलचस्प दुनिया पर आधारित है जो एक स्टाइलिश अंतर्राष्ट्रीय थ्रिलर है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली है, जिसमें पावरहाउस कलाकार राजेश तैलंग, मेयांग चांग, ​​सचिन खेडेकर भी हैं।

Content Editor

Varsha Yadav