'Gully Boy' Trailer: सड़कछाप रैपर बने रणवीर सिंह, नजर आई यंगस्टर के सपनों की कहानी

1/9/2019 3:11:37 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' का हाल ही में  ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म में आल‍िया-रणवीर का लुक काफी अलग है। फिल्म में आलिया मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। फिल्म में स्ट्रीट रैपर्स के स्ट्रगल को दिखाया गया है।

बता दें कि गली बॉय स्ट्रीट रैपर विवियन फर्नांडिज और नावेद शेख की जिंदगी पर आधारित है। विवियन और नावेद गाने- मेरी गली में के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्‍म को फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने डयोक्‍ट किया है।

 

फिल्म की बात करें तो इसमें आलिया-रणवीर के अलावा कल्कि कोचलीन, कुब्रा सेठ भी हैं। फिल्‍म को फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। य़ह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

 

 

 

 

Smita Sharma