''गली बाॅय'' का गाना ''दूरी'' रिलीज, गरीबों की आवाज बने रणवीर

1/28/2019 2:02:31 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बाॅय' का गाना 'दूरी' रिलीज हो गया है। गाने के बोल-'कोई मुझको यूं बताए, क्यों ये दूरी और मजबूरी है।' 2 मिनट 31 सेकंड के इस गाने में बिना पैसे के जिंदगी जीने की मजबूरी को दिखाया गया है।

इस गाने में ऐसे चेहरे दिखाए गए हैं जिन्‍हें देखकर गरीबी में जी रहे लोगों पर ध्‍यान जाता है। इन लोगों की आंखों में सपने हैं, लेकिन उन्‍हें पूरा करने को न तो पैसे हैं और न हौंसला।

गाने में रणवीर उन गरीबों की आवाज बनते नजर आ रहे हैं। इस गाने को खुद रणवीर सिंह ने गाया है। गाने का म्यूजिक ऋषि रिच ने दिया है। इसके लिरिक्स जावेद अख्तर और डिवाइन ने लिखे हैं।


इससे पहले फिल्म को दो और गाने 'अपना टाइम आएगा' और गाना 'मेरे गली में' रिलीज किया गया था। फिल्म की बात करें तो इसमें आलिया-रणवीर के अलावा कल्कि कोचलीन, कुब्रा सेठ भी हैं। फिल्‍म को फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि गली बॉय स्ट्रीट रैपर विवियन फर्नांडिज और नावेद शेख की जिंदगी पर आधारित है। विवियन और नावेद गाने-मेरी गली में के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

 

 

Smita Sharma