म्यूजिक लॉन्च पर फंकी लुक में दिखे रणवीर, स्टेज पर आलिया संग मचाया धमाल

1/25/2019 1:06:45 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गली बॉय को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में मुंबई के बायकुला में इसका म्यूजिक लॉन्च किया गया।

इस दौरान आलिया और रणवीर जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। दोनों ने 'अपना टाइम आएगा' पर परफार्म किया।

रणवीर और आलिया ने रैपर्स के साथ स्टेज पर खूब धमाल मचाया।जिन्होंने फिल्म में काम किया है। इस दौरान आलिया ग्रीन और रेड ड्रेस पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

वहीं, रणवीर ग्रीन कलर के फंकी लुक में नजर आए। उन्होंने ग्रीन हुडी के साथ ग्रीन लोअर पहना था और उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सिल्वर जैकेट वियर की थी।

रणवीर और आलिया ने स्टेज पर जमकर मस्ती की। गली बॉय के सभी गानों का ऑडिया लॉन्च किया गया, जिसे काफी पसंद किया गया। 

बता दें कि गली बॉय 2019 में रणवीर और आलिया की पहली फिल्म है जो रिलीज होगी। फिल्म में आलिया-रणवीर के अलावा कल्कि कोचलीन, कुब्रा सेठ भी हैं।

फिल्‍म को फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

 

Neha