Just Married! गर्लफ्रेंड संग सात जन्मों के बंधन में बंधे ''गुल्लक'' फेम हर्ष मायर, दुल्हन संग शेयर की पहली तस्वीर

11/27/2022 12:42:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'आई एम कलाम' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर हर्ष मायर अब सिंगल से मिंगल हो गए हैं। 25 नवंबर को एक्टर ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड सुकन्या राजन का हमेशा-हमेशा के लिए हाथ थाम लिया है। कपल एक-दूजे संग सात जन्मों के बंधन में बंध चुका है। इसी बीच हर्ष ने अपनी दुल्हनिया संग एक वेडिंग फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस उन्हें खूब बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harsh Mayar (@haanjiharsh)

अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर शेयर करते हुए हर्ष मायर ने कैप्शन में लिखा-हमारा साथ हमेशा के लिए है: अभी-अभी शादी हुई है! (Our together is forever : Just Married!) 25.11.2022 

 

PunjabKesari


इस तस्वीर में दुल्हनिया सुकन्या अपने पति की गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गोल्डन ज्वेलरी से उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है।। वहीं हर्ष भी ऑफ व्हाइट शेरवानी के साथ पिंक मैच किए परफेक्ट दिख रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sukanya Rajan Mayar (@suki_rawr)

फैंस कपल की इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें शादी की बधाइयां भी दे रहे हैं।

 

काम की बात करें तो हर्ष मायर ने फैमिली ड्रामा वेब सीरीज 'गुल्लक' में मिश्रा परिवार के छोटे बेटे का किरदार निभाया है। 'गुल्लक' के तीनों सीरीज में हर्ष ने एक स्कूल जाने वाले लड़के के किरदार में दर्शकों का दिल जीतते आए हैं। वहीं साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'आई एम कलाम' में उन्होंने लीड रोल निभाया, जिससे उन्हें काफी पहचान मिली। इसके अलावा वह रानी मुखर्जी के साथ फिल्म हिचकी में भी नजर आ चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News