बचपन के दोस्त से गुल पनाग ने रचाई थी अनोखी शादी, मैरिज के 8 साल बाद 39 की उम्र में बनीं थींं मां

1/3/2020 9:40:43 AM

मुंबई: बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक अपना सफर तय कर चुकीं गुल पनाग आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। चंडीगढ़ में जन्मी गुल पनाग  पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस होने के साथ-साथ पायलट, फॉर्मूला कार रेसर और वीओ आर्टिस्ट भी हैं।

 गुल पनाग का जन्म 3 जनवरी 1979 में पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिता आर्मी में लेफिटेंन्ट थे, जिस कारण उन्होंने अपना बचपन भारत के कई शहरों में बिताया। एक्ट्रेस का पूरा नाम गुलकीरत कौर पनाग है। आज गुल पनाग के बर्थडे पर जानें उनकी लव स्टोरी के बारे में....

 

पनाग ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की उसके बाद उन्होंने मिस फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया। उन्होंने 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता। खिताब जीतने के 5 साल बाद गुल पनाग ने फिल्म 'धूप' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया। 

इसके बाद वह कई फिल्मों में दिखीं। एक्ट्रेस ने साल 2011 में अपने बचपन के दोस्त ऋषि अत्री संग शादी रचाई थी। उन्होंने अनोखे अंदाज में शादी की। 

मोटरसाइकल पर विदाई

कपल ने चंडीगढ़ के गुरुद्वारा में शादी की थी। शादी काफी चर्चा में रही क्योंकि की विदाई बुलेट पर हुई थीं। गुल और ऋषि मोटरसाइकल की बग्घी से होटेल पहुंचे। इतना ही नहीं मेहमान भी मोटरसाइकल पर ही पहुंचे थे।शादी में दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे।

अपनी शादी में गुल ने पिंक कलर का लहंगा पहना था जिसमे वो बहुत खुबसूरत लग रही थी। दोनों की शादी सिख रिति-रीवाजों से हुई थी।

शादी के बाद मुंबई में इस कपल ने एक आलीशान रिसेप्शन दिया था जिसमें कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थी। 

39 की उम्र में बनीं थी मां

गुल 39 साल की उम्र में मां बनीं थीं, लेकिन उन्होंने बेटे को दुनिया से छिपाए रखा था। गुल पनाग के लाडले का नाम निहाल है। अब गुल पनाग आए दिन बेटे संग अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

 

फिल्में 

वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई हिट फिल्म में काम किया जो बॉक्स-ऑफिस पर हिट रहीं। गुल पनाग ने डोर ,धूप, मनोरमा, सिक्स फ़ीट अंडर,हेलो और स्ट्रैट, टर्निंग 30 जैसी फिल्मों में काम किया। हिन्दी फिल्मों के अलावा वह कई पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।  

राजनीतिक सफर 

गुल पनाग राजनीति में भी किस्मत आजमा चुकी हैं। साल 2014 में पनाग ने आम आदमी पार्टी से जुड़ गईं। 2014 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इन्हें चंड़ीगढ़ से प्रत्याशी घोषित किया। यहां इनका मुकाबला बीजेपी की किरण खेर व कांग्रेस के पवन बंसल से था। लेकिन इस चुनाव में उन्हें निराशा ही हाथ लगी थी, क्योंकि वे चुनाव हार गई थीं।

Smita Sharma