गुजराती सुपरस्टार नरेश कनोडिया का 77 की उम्र में निधन, कोरोना बना जान का दुश्मन
10/27/2020 10:58:59 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2020 फिल्मी जगत के लिए काल साबित हो रहा है। फिल्मी जगत से हर दूसरे दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। हाल ही में खबर आई है कि गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार नरेश कनोडिया का निधन हो गया है। उनका निधन कोरोना के कारण हुआ है। उनके निधन की खबर से फिल्मी जगत में शोक की लहर है।
नरेश कनोडिया अभी महज 77 साल के थे। बीते कुछ दिनों पहले उन्हें कोरोना की पुष्टि होने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट में भर्ती किया गया था, वहीं वहीं इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
उनके निधन के बाद नेता अभिनेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्रीविजय रुपाणी ने भी ट्वीट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की है।ગુજરાતી ફિલ્મના સુપરસ્ટાર અને ભાજપા અગ્રણીશ્રી નરેશભાઈ કનોડિયાના દુઃખદ અવસાનથી શોકમગ્ન છું.આગવા અભિનય દ્વારા ગુજરાતી ચલચિત્રોને લોકપ્રિય બનાવી ગુજરાતીઓનું હ્રદય જીતનાર સદાબહાર અભિનેતાની ખોટ ગુજરાતને હંમેશા રહેશે.સામાજીક અને કલાક્ષેત્રે તેમનું અમૂલ્ય યોગદાન નવી પેઢીને પ્રેરણા આપશે pic.twitter.com/7lAiDtPYHx
— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) October 27, 2020
काम के मोर्चे पर, नरेश कनोडिया को गुजराती फिल्मों का सुपरस्टार माना जाता था। वो अपने करियर के दौरान 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।