Pictures : ''गुड़ी पड़वा'' पर मराठी मुल्गी बनीं अंकिता लोखंडे, इस अंदाज में की पूजा

4/14/2021 10:50:26 AM

मुंबई: 13 अप्रैल को पूरे देश में गुड़ी पड़वा, नया साल और नवरात्रि का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। महाराष्ट्रा में गुड़ी पड़वा की धूम देखने को मिली। पूरा महाराष्ट्र गुड़ी पड़वा के पर्व में रंगा हुआ है।

बाॅलीवुड स्टार्स ने ही इस त्योहार के रंग में पूरी तरह से रंगा हुआ दिखाई।  सोशल मीडिया पर कई सितारों ने इस त्यौहार की शुभकामनाए दी हैं। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी गुड़ी पड़वा का त्योहार धूमधाम से मनाया।

इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। लुक की बात करें तो पूजा के लिए अंकिता ने रेड कलर की महाराष्ट्रियन साड़ी चुनी। इस साड़ी में वह बला की खूबसरत दिख रही हैं।

 गले में हार,झुमके, नथ और बालों में गजरा लगाए अंकिता एकदम चांद का टुकड़ा लग रही हैं। अंकिता का लुक देख कई लोग उन्हें महाराष्ट्र की मराठी मुलगी भी कह रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। अंकिता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।

अंकिता लोखंडे ने हाल ही में बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग रिलेशनशिप को 3 साल पूरे होने पर जश्न मनाया था। उन्होंने इस खास मौके पर विक्की जैन संग बिताए अपने खास पल शेयर किए थे।  

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

Content Writer

Smita Sharma