कलरफुल लहंगा...माथे पर बिंदी..बेटे को ब्याने चली मां नीतू कपूर ने लूटी महफिल, गोल्डन आउटफिट में खूब जची दूल्हे राजा की बहन

4/14/2022 3:50:33 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर इस वक्त खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। नीतू के लाडले रणबीर कपूर की आज शादी है। रणबीर 14 अप्रैल की दोपहर लेडी लव आलिया भट्ट संग सात फेरे लेंगे।

नीतू कपूर बेटे की बारात लेकर निकली गई हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नीतू कपूर भी बेटी रिद्धिमा कपूर साहिनी और नातिन समारा शाहनी के साथ वेन्यू के लिए रवाना हो गईं हैं।

लुक की बात करें तो नीतू कपूर मल्टी कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है। माथे पर बिंदी, भारी भरकम हार, झुमके उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो नीतू ने बालों का बन बनाया था। 

रिद्धिमा कपूर साहिनी


वहीं दूल्हे राजा की बहन रिद्धिमा कपूर साहिनी की बात करें तो वह गोल्डन लंहगे में कहर ढा रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, गोल्ड ज्वेलरी से कंप्लीट किया है। फैंस मां-बेटी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


 

Content Writer

Smita Sharma