ग्रीन फ्लैग हडबैंड: ससुराल में पुलकित सम्राट की पहली रसोई,कृति खरबंदा के घरवालों के लिए दामाद जी ने बनाया स्वादिष्ट हलवा

3/29/2024 12:20:02 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा को पुलकित सम्राट में उन्हें बड़ा ही परफेक्टर हस्बेंड मिल चुका है। पुलकित सम्राट एकदम हसबैंड मटरीयल यानि ग्रीन फ्लैग  हैं ऐसा हम यूं नहीं बल्कि बोल रहे हैं। कृति की लेटेस्ट पोस्ट कुछ ऐसा ही इशारा दे रही हैं।

कृति ने 29 मार्च को कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें  पुलकित किचन में हलवा बनाते नजर आ रहे हैं। जी हां..आमतौर पर देखा जाता है कि शादी के बाद नई-नवेली दुल्हनें पहली रसोई की रस्म करती हैं और परिवार के लिए कुछ मीठा बनाती हैं, लेकिन पुलकित ने यह ट्रेंड बदल दिया है।

एक्टर ने शादी के बाद पहली रसोई की। अपने ससुराल पहुंचे पुलकित ने कृति और उनके घरवालों के लिए पहली रसोई में हलवा बनाया। यह देख कृति भी इमोशनल हो गईं।

 

कृति ने इस दौरान की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-कल एक शानदार चीज हुई और इसके बारे में सोच सोच कर पुलकित पर और प्यार आ रहा है। मुझे नहीं लगता था कि ये कभी हो सकता है लेकिन ऐसा हुआ।

उन्होंने आगे लिखा-'कल (28 मार्च को) पुलकित की पहली रसोई हुई।मैं किचन में गई और देखा कि पुलकित हलवा बना रहा था। मैंने उससे पूछा क्या कर रहे हो तो उसने कहा हलवा बना रहा हूं मेरी पहली रसोई है।

मैं पुलकित की बात पर हंस पड़ी और बोली कि अरे ये रस्म तो लड़कियों की होती है तो उसने कहा ये बड़ी अजीब बात है हमने इस रिश्ते में बराबरी की बात की है तो जिस तरह दिल्ली में तुमने मेरे परिवार के लिए खाना बनाया उसी तरह मैं तुम्हारे परिवार के लिए बेंगलुरु में खाना बना रहा हूं...सिंपल। फैंस पुलकित के इस जेस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। 


पुलकित सम्राट और कृति खरबंद ने पांच साल की डेटिंग के बाद इसी महीने 15 मार्च को शादी रचाई थी। 

 

Content Writer

Smita Sharma