अभिनेत्री ग्रेसी सिंह के बारें में जानें कुछ दिलचस्प बातें

7/21/2018 1:18:57 AM

मुंबईः बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ग्रेसी सिंह (Gracy Singh) 20 जुलाई को 38 वर्ष की हो गई। ग्रेसी सिंह का जन्म 20 जुलाई 1980 को नई दिल्ली में हुआ था। ग्रेसी के माता-पिता चाहते थे कि वह इंजीनियर बनें। ग्रेसी ने इसकी पढ़ाई तो की, लेकिन मॉडलिंग में आ आईं।
PunjabKesari, gracy singh image, ग्रेसी सिंह फोटो
ग्रेसी को जल्द ही वर्ष 1997 में टीवी सीरियल अमानत में काम मिल गया। इसके बाद ग्रेसी सिंह ने ‘हू तू तू‘, ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ जैसी कुछ फिल्मों में छोटी भूमिका निभाई। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म लगान ग्रेसी सिंह के करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई।
PunjabKesari, gracy singh picture, ग्रेसी सिंह फोटो

ग्रेसी सिंह ने इन फिल्मों में किया है काम 


बता दें फिल्म में ग्रेसी सिंह ने आमिर खान के अपोजिट काम किया। फिल्म की सफलता के बाद ग्रेसी सिंह ने अजय देवगन के साथ गंगाजल और संजय दत्त के साथ मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। ग्रेसी सिंह ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु, पंजाबी, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, मराठी जैसी कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया, लेकिन सफलता हासिल नही कर सकीं। ग्रेसी सिंह इन दिनों बॉलीवुड में सक्रिय नहीं है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News