गोविंदा को नहीं भाया ''अंखियों से गोली मारे'' का रीमेक, सुनाई खरी-खोटी

11/25/2019 12:37:11 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड में पुराने गानों के रीमेक बनाने के अलावा सुपरहिट गानों का रीमिक्स बनाने का चलन भी तेजी पकड़ रहा है। हालांकि जरूरी नहीं कि हर बार रीमिक्स जलवा ही दिखाए। दर्शक गाने के इस रीमेक से खुश नहीं थे और उन्होंने ऑनलाइन नाराजगी भी दिखाई, लेकिन सब गोविंदा का रिएक्शन जानना चाहते थे, तो अब एक्टर ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

हाल ही में रिलीज हुआ कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर स्टारर 'पति पत्नी और वो' का गाना 'अंखियों से गोली मारे' भले ही इंटरनेट पर खूब सुना जा रहा है, लेकिन गाने के रीमेक से गोविंदा खुश नहीं हैं। यह गाना गोविंदा और रवीना टंडन की एक हिट फिल्म 'दूल्हे राजा' का हिट ट्रैक है।

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा गाने के नए वर्जन से खुश नहीं हैं। उन्हें लगता है कि कार्तिक, अनन्या और भूमि को इस गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

फिल्म की स्टारकास्ट गाने पर डांस करते हुए बिल्कुल खोई हुई थी। जैसे कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा है।

उनका मानना था कि फिल्म की स्टारकास्ट को ना गाने की लय के बारे में कोई आईडिया था, ना वो गाने को महसूस कर पा रहे थे। आपको बता दें गोविंदा और उनके तीखे बयान काफी फेमस हैं।


गाने का रीमेक संगीतकार तनिष्क बागची ने किया है और इसे आवाज़ मिका सिंह और तुलसी कुमार ने दी है।

 

इसको फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। गाने के बारे में बात करते हुए, तुलसी ने कहा: “हम सभी इन गानों को सुनकर बड़े हुए हैं, जो आपको कई चीजों को याद दिलाते हैं। मैं 90 के दशक के संगीत में बड़ी हुई हूं।" इस फिल्म के 6 दिसंबर, 2019 को रिलीज़ होने की उम्मीद है।

Edited By

Akash sikarwar