गोविंदा के बेटे यशवर्धन की कार का एक्सीडेंट, यशराज की गाड़ी ने मारी टक्‍कर, आपसी रजामंदी से सुलझा केस

6/25/2020 9:43:05 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की कार का बुधवार रात एक्सीडेंट हो गया। ये हादसा मुंबई के जुहू इलाके में रात 8:30 बजे के करीब हुआ। सूत्रों के मुताबिक उनकी कार को आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स से जुड़े किसी शख्स ने टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ है। कारों में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है। 


इस मामले की जानकारी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई। गोविंदा की कार में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा और ड्राइवर मौजूद थे। यशराज की कार को उनका कोई ड्राइवर चला रहा था। मामले को दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से सुलझा लिया है और दोनों गाड़ियों में मामूली खरोंच आई है। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।

 

 
काम की बात करें तो गोविंदा का आखिरी बार साल 2019 में फिल्म 'रंगीला राजा' में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं कर पाई थी। 

 

Edited By

suman prajapati