गोविंदा की भांजी Somya Seth ने की दूसरी शादी, 5 साल से डेट कर रहे थे कपल

6/27/2023 9:37:19 AM

मुंबई। ‘नव्या...नए धड़कन नए सवाल’ फेम सौम्या ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। सौम्या टेलीवीजन एक्ट्रेस हैं। सौम्या ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ और ‘दिल की नज़र से’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं हैं। आपको बतां दे कि सौम्या की ये दूसरी शादी है, उनकी पहली शादी से एक्ट्रेस को एक बेटा भी है जो सौम्या के साथ ही रहता है।

शुभम चूहाड़िया सौम्या के दूसरे पति हैं। शुभम और सौम्या ने 22 जून को अपने परिवार की मौजूदगी में क्रिश्चिन वेडिंग की। कपल एक दूसरे को पिछले 5 साल से डेट कर रहे थे। शुभम सौम्या के अपार्टमेंट में किराए पर रहते थे और लॉकडाउन के दौरान वे करीब आ गए। शुभम यूएस बेस्ड एक आर्किटेक्ट और डिजाइनर हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Somya Seth (@somyaseth)

आपको बता दें कि, एक्ट्रेस ने अपनी पहली शादी में काफी मेंटली और फिजिकली ट्रामा सहन किया था, जिस कारण वे अपने पहले पति से अलग हो गईं थीं। 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi