गोविंदा की ये भांजी हैं प्रैग्नैंट, बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें

10/14/2017 11:37:30 AM

मुंबई: टीवी सीरीयल 'नव्या.नई धड़कन नए सवाल' में नव्या के किरदार में नजर अाने वाली सौम्या सेठ जो कि बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी हैं। सौम्या के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है कि वह प्रैग्नेंट हैं। 


हाल ही में सौम्या की लेटास्ट तस्वीरें सामने आई है जिसमें वह बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। सौम्या ने इसी साल 15 जनवरी को डायरेक्टर अरुण कपूर से यूएस में शादी की थी।

वो अपने पति के साथ वहीं रहती हैं। 2016 में दोनों ने सगाई की थी, जिसकी खबर मीडिया को नहीं लगी थी। एक्टर्स कृष्णा अभिषेक, रागिनी खन्ना, सौम्या के कजिन्स हैं।

बता दें कि सौम्या 'अशोक सम्राट', 'नव्या', 'दिल की नजर से खूबसूरत', 'वी द सीरियल' में काम कर चुकी है। उन्होंने 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम में छोटा सा रोल भी निभाया था।