अकेले ही बेटे की परवरिश कर रही हैं गोविंदा की भांजी, घरेलू हिंसा के कारण पति से हुईं थीं अलग

8/24/2019 6:52:27 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ इन दिनों अपने बेटे के साथ यूएस में रहती हैं वहां से वो अक्सर तस्वीरें शेयर करती दिखाई देती है। सौम्या तब सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इमोशनल मैसेज लिखा था। उनके मैसेज से साफ पता चल रहा था कि वो अपने घर में घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं।

इसके बाद फैंस को ये कंफर्म हो गया था कि सौम्या और उनके पति अरुण कपूर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जानकारी के मुताबिक
अब गोविंदा की भांजी सौम्या अब पति के साथ नहीं रह रही हैं। हाल ही में सौम्या ने अपने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो उसके खेलते और एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं।



इन तस्वीरों में सौम्या ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। लाइट मेकअप और खुले बाल उनके लुक को परफैक्ट बना रहे हैं। बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-'मैं तुम्हारे लिए यहां हूं!

तस्वीरों में मां-बेटे की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं और दोनों काफी खुश भी लग रहे हैं। बेटे को गोद में उठाए हुए सौम्या क्यूट अंदाज में पोज दे रही हैं। सौम्या की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


2017 में रचाई थी बॉयफ्रेंड संग शादी 

सौम्या ने 15 जनवरी 2017 को अरुण कपूर से सीक्रेट मैरिज की थी। सौम्या शादी के बारे में टीवी इंडस्ट्री के किसी सेलेब को जानकारी नहीं थी। इस प्राइवेट सेरेमनी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स की शामिल हुए थे। अरुण एक NRI और यूके बेस्ड फिल्म मेकर हैं। दोनों ने लंबे टाइम डेटिंग के बाद एक-दूसरे से शादी करने का फैसला लिया था। 2016 में इस कपल का रोका हुआ था जिसके बाद जनवरी में इन्होंने शादी कर ली थी।

अगस्त, 2017 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।पिछले साल जून में, सौम्या अपने पति से अलग हो गई थी। वो अपने बेटे के साथ नए घर में शिफ्ट हो गईं। उन्होंने अपने नए घर की चाबियों की एक तस्वीर नोट के साथ पोस्ट की थी। सौम्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि, उन्होंने पति अरुण संग कोई तस्वीर शेयर नही की हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट के मुताबिक उन्होंने अपने पति संग सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सौम्या ने 2011 में 'नव्या: नई धड़कन नई सवाल' टीवी शो से डेब्यू किया था। बाद में वे इन शोज में नजर आईं। वे 'वी द सीरियल'(2012), 'दिल की नजर से खूबसूरत'(2013), 'ये है आशिकी'(2013), 'एमटीवी वेब्ड'(2013), 'चक्रवर्ती अशोका सम्राट'(2016) जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' में भी नजर आ चुकी हैं। 

 

 



 

Neha