घरेलू हिंसा के कारण पति से अलग हुईं गोविंदा की भांजी, बॉयफ्रेंड से की थी सीक्रेट मैरिज

4/6/2019 12:26:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। सौम्या ने एक लंबा लिखा है जिसमें उन्होंने घरेलू हिंसा का हिंट दिया है। सौम्या ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-8 साल पहले जब मैंने नव्या का रोल प्ले किया था तब सिर्फ 21 साल की थी। मैं चाहती थी लोग प्यार में विश्वास करें। पूरी दुनिया को सिर्फ प्यार से भर देना चाहती थी। सोचती थी हर किसी को प्यार मिलना चाहिए। तब मैं अपने देश (इंडिया) में थी। पेरेंट्स के साथ रहती थी और वो मुझे हर बुरी चीजों से बचाए हुए थे। फिर मैं बड़ी हुई, मैंने हिंसा देखी। ड्रग्स (कोकीन वगैरा) की बिक्री देखी, नफरत, घृणा, अन्याय, भावनाओं में मोलभाव और फिजिकल वायलेंस तक देखी। गंदे दिलों वाले सुंदर चेहरे भी देखे। लोग बाहर से अच्छे दिखते हैं लेकिन दिल और दिमाग से बीमार हैं।

8 साल नव्या का रोल करने के बाद मेरा मानना है कि प्रिंस चार्मिंस जैसा कॉन्सेप्ट बेकार है। लड़कियों को बस अपने दिल की सुनने चाहिए। लड़िकयों की खुशी किसी मर्द पर निर्भर नहीं होनी चाहिए। आज मैं बता सकती हूं कि ईमानदार होना महंगा, बेकार, दर्दनाक और बेवकूफी भरा है। नव्या का कैरेक्टर लाइफ का एक सुंदर सपना था जिसे मैं कुछ दिनों तक जी सकी। ये लाइफ के सबसे यादगार पल थे एक आम लड़की की खास कहानी।

2017 में रचाई थी बॉयफ्रेंड संग शादी 

सौम्या ने 15 जनवरी 2017 को अरुण कपूर से सीक्रेट मैरिज की थी। सौम्या शादी के बारे में टीवी इंडस्ट्री के किसी सेलेब को जानकारी नहीं थी। इस प्राइवेट सेरेमनी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स की शामिल हुए थे। अरुण एक NRI और यूके बेस्ड फिल्म मेकर हैं। दोनों ने लंबे टाइम डेटिंग के बाद एक-दूसरे से शादी करने का फैसला लिया था। 2016 में इस कपल का रोका हुआ था जिसके बाद जनवरी में इन्होंने शादी कर ली थी। अगस्त, 2017 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।

पिछले साल जून में, सौम्या अपने पति से अलग हो गई थी। वो अपने बेटे के साथ नए घर में शिफ्ट हो गईं। उन्होंने अपने नए घर की चाबियों की एक तस्वीर नोट के साथ पोस्ट की थी। सौम्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि, उन्होंने पति अरुण संग कोई तस्वीर शेयर नही की हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट के मुताबिक उन्होंने अपने पति संग सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सौम्या ने 2011 में 'नव्या: नई धड़कन नई सवाल' टीवी शो से डेब्यू किया था। बाद में वे इन शोज में नजर आईं। वे 'वी द सीरियल'(2012), 'दिल की नजर से खूबसूरत'(2013), 'ये है आशिकी'(2013), 'एमटीवी वेब्ड'(2013), 'चक्रवर्ती अशोका सम्राट'(2016) जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' में भी नजर आ चुकी हैं। 

 

Neha