महाराष्ट्र के गवर्नर ने राजभवन बुलाकर थपथपाई सोनू सूद की पीठ, कहा- इस नेक काम में करेंगे सपोर्ट

5/31/2020 7:17:35 AM

मुंबई: एक्टर सोनू सूद इस समय प्रवासी मजदूरों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से अब तक कई प्रवासी मजदूरों को महाराष्ट्र से उनके घर पहुंचाया है। सोनू के इस काम के लिए सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं सोनू को रियल लाइफ हीरो का टैग दिया गया है। इसी बीच शनिवार को सोनू ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोशियारी से शनिवार को मुंबई में मुलाकात की।

प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे एक्टर सोनू सूद को गवर्नर की शाबाशी भी मिली। लॉकडाउन मे फंसे हुये प्रवासी मजदूरों को उनके गृहनगर भेजने में मदद कर रहे फिल्म अभिनेता सोनू सूद की महाराष्ट्र के गवर्नर ने पीठ थपथपाई थी और ट्वीट कर सोनू सूद की तारीफ भी की।

इस दौरान की तस्वीरें महाराष्ट्र के गवर्नर के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-'महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अभिनेता, फिल्मस्टार @ सोनू सूद को फोन किया और उन्हें विभिन्न राज्यों से अपने गृह राज्यों में प्रवासी लोगों के सुरक्षित परिवहन की सुविधा के लिए उनके समर्पित कार्य के लिए बधाई दी।'

 

ओडिशा के सीएम ने भी की तारीफ...

 हाल ही में सोनू ने केरल से 177 लड़कियों को एयरलिफ्ट कराया। ओडिशा की ये 177 लड़कियां केरल में काम करती थीं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से ये सभी वहां फंस गईं। सोनू को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने सभी को वहां से निकालकर ओडिशा में उनके घर पहुंचाया।

सोनू की इस मदद के बाद ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने उनकी तारीफ में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'लॉकाडाउन के कारण केरल में फंसी लड़कियों को सही सलमात घर तक पहुंचाने के लिए सोनू सूद आपको धन्यवाद। इंसानियत के नाते अपके द्वारा उठाया गया कदम काबिले तारीफ है।'


सोनू सूद ने जीता लोगों का दिल


फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद असल जिंदगी में हीरो के रोल में लोगों का दिल जीत ले रहे हैं। दो महीने से ज्यादा वक्त से लाकडाउन में फंसे हुए हर एक प्रवासी मजदूर की पलक झपकते ही मिन्नतें पूरी कर देते हैं। सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को राशन के इंतजाम के साथ उनके रेल-बस के किराए का भी इंतजाम कर उनके घरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लिए हुये वे हमेशा तैयार नजर आते हैं।

Smita Sharma