ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन इवेंट में पहुंची अजय देवगन की कुंवारी साली, तस्वीरों में साफ दिखे क्लीवेज

8/11/2019 12:32:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन और अजय देवगन की साली तनीषा मुखर्जी भले ही फिल्मों की दुनिया से दूर हों लेकिन वो अपने बोल्ड लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर उनको बहन और मां के साथ अवॉर्ड्स फंक्शन और इवेंट में देखा जाता है। हाल ही में एक बार फिर 41 साल की तनीषा को एक इवेंट में स्पॉट किया गया। 

इवेंट में तनीषा ने अपनी लुक और स्माइल से सबको अट्रैक्ट किया। सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी हॉट और ग्लैमरस लग रही हैं। इवेंट में तनीषा ग्रे कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद हॉट अवतार में नजर आईं।

इसके साथ उन्होंने हील्स भी कैरी किए हुए हैं। खुले बाल और पिंक लिपस्टिक उन पर काफी सूट कर रही है। इस लुक के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल नेकलेस पहन रखा है

जोकि उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। काजोल की बहन के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो तनीषा ने फिल्म 'शशशशश' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें खास पहचान रामगोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म 'सरकार राज' से मिली। बिग बॉस की सीजन 7वें में तनीषा ने बहुत चर्चा बटोरी थी।

इस शो में उनका नाम एक्टर अरमान कोहली के साथ जुड़ा था। काजोल को सिनेमाघरों में जो सफलता मिली थी, वो तनीषा को कभी भी नहीं मिल पाई। 41 की उम्र में भी वो अपने आप को काफी फिट रखती हैं।

ऐसे में उनके फैंस उनकी बॉलीवुड में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में तनीषा ने कोई बात नहीं की है।

लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाकेदार वापसी करेंगी। आखिरी बार उनको 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' कॉमेडी शो में बतौर जज की भूमिका में देखा गया था।

 

 

 

Neha