गोपिका बहू का सक्षम संग इश्क वाला,''तेरा मेरा साथ रहे'' के सेट से सामने आईं रोमांटिक तस्वीरें

11/27/2021 2:36:47 PM

मुंबई: सीरियल 'साथ निभाना साथिया' टीवी की दुनिया सबसे पाॅपुलर शोज में से एक था। शो के हर किरदार चाहे वह गोपी बहू हो, अहम, राशी या फिर कोकिलाबेन फैंस ने हर रोल को खूब पसंद किया। यही वजह है कि शो के मेकर्स इस सीरियल का नया वर्जन 'तेरा मेरा साथ' लाए। शो की स्टार कास्ट और किरदार में कुछ फेर बदल किया गया है हालांकि  'साथ निभाना साथिया' की तरह ही इस शो को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

उस शो की तरह ही इस सीरियल में  जिया मनिक भोली भोली 'गोपिका' का किरदार निभा रही हैं। वहीं मोहम्मद नाजिमी 'सक्षम' का रोल निभा रहे हैं। वैसे तो शो की कहानी वैसी ही है लेकिन कई जगह इसमें ट्विस्ट दिखाए गए हैं।

हाल ही में शो के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस समय चर्चा का विषय है। तस्वीरों में गोपिका का सक्षम संग इश्क वाला लव देखने को मिला है जो सिंड्रेला वाली लव-स्टोरी की याद दिला रहा है। लुक की बात करें तो गोपिका ब्लू फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में दिख रही हैं।

उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, पोनी से कंप्लीट किया है। वहीं 'सक्षम' (मोहम्मद नाजिमी) फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिख रहे हैं। तस्वीरों में सक्षम अपनी गोपिका को रेड फूलों का गुलदस्ता देते दिख रहे हैं। दोनों एक-दूजे के प्यार में खोए दिख रहे हैं। सेट से सामने आईं इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  

Content Writer

Smita Sharma