खास अंदाज में गूगल ने बॉलीवुड की ''दादी'' जोहरा सहगल को किया सलाम, बनाया खूबसूरत डूडल

9/29/2020 11:28:16 AM

मुंबई: गूगल अपने क्रिएटिव डूडल्स के लिए काफी फेमस हैं। वह अक्सर देश की नामी हस्तियों को डूडल के जरिए याद करता रहता है। हाल ही में गूगल ने नामी एक्ट्रेस और डांसर जोहरा सहगल का डूडल बनाया है। गूगल ने अपने इस डूडल में फूलों के बीच जोहरा को नाचते हुए दिखाया है जो कि काफी खूबसूरत है। आज न तो जोहरा सहगल का बर्थडे है और न ही उनकी पुण्यतिथि है।

PunjabKesari

दरअसल,आज ही के दिन जोहरा की फिल्म नीचा नगर रिलीज हुई थी। जोहरा का ये डूडल पार्वती पिल्लई नाम की कलाकार ने बनाया। गूगल के इस डूडल पर क्लिक करने पर इसके बारे में पूरी जानकारी देते हुए एक पेज ओपन होता है।

PunjabKesari

इस पेज पर बताया गया है कि जोहरा देश वास्तविक मायने में देश की वो पहली कलाकार थीं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। इस पेज पर गूगल ने बताया नीचा नगर उनके कुछ शुरुआती शानदार कामों में से एक थी जिसे कान्स फिल्म फेस्टिवल में आज ही के दिन रिलीज किया गया था।

PunjabKesari

बता दें कि जौहरा का पूरा नाम साहिबजादी जोहरा बेगम मुमताज उल्लाह खान था। उनका जन्म 27 अप्रैल 1912 को ब्रिटिश काल के सहारनपुर में हुआ था।  1920 के दशक में जोहरा ने क्वीन मैरी कॉलेज, लाहौर को ज्वॉइन किया था।उन्हें देश में भी कई अवॉर्ड्स मिले। उन्हें साल 1998 में पद्म श्री, साल 2001 में कालिदास सम्मान और साल 2010 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News