''दिला दू घर चंडीगढ़ में'' सॉन्ग आउट, करीना-कियारा का दिखा हॉट अंदाज

11/27/2019 7:49:32 PM

मुंबईः काॅमेडी फिल्म गुड न्यूज का जब से नाम आया है, तब से फिल्म खूब सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शक फिल्म रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जी हां, मेकर्स दर्शकों का उत्साह बरकरार रखने के लिए रोज नए अपडेट दे रहे हैं।

जी हां, इसी बीच आज अक्षय और करीना की फिल्म का सॉन्ग चंडीगड़ में का रिलीज किया गया है, जो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।


दरअसल फिल्म गुड न्यूज का पहला गाना चंडीगढ़ में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।




यह एक डिस्को बीट सॉन्ग है। ‘चंडीगढ़ में’ गाने को बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह और सिंगर हार्डी संधू ने मिलकर अपनी सुरी आवाज से सजाया है।

Pawan Insha