हिट एंड रन केस: ''गॉन गर्ल'' फेम लीजा बेन्स की हालत गंभीर, सड़क हादसे में हुई थीं घायल

6/6/2021 3:19:00 PM

लंदन: 'गॉन गर्ल' फेम एक्ट्रेस लीजा बेन्स को हाल ही मे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  लीजा बेन्स न्यूयॉर्क शहर में एक सड़क हादसे के दौरान वह घायल हो गई थीं। 65 साल की लीजा बेन्स को शुक्रवार शाम लिंकन सेंटर के पास मैनहट्टन के अपर वेस्ट साइड में एक दो पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

PunjabKesari

 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक हिट एंड रन मामला था। रेड एंड ब्लैक कलर के स्कूटर पर सवार सवार व्यक्ति ने पहले रेड लाइट क्राॅस की और इसके बाद एक्ट्रेस को  भी टक्कर मार दी। इससे पहले पुलिस पहुंचती वह स्कूटर चालक फरार हो गया।

PunjabKesari

हादसे में लीजा को काफी चोटें आई थीं और अभी उनकी हालत गंभीर ही बनी हुई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अभी उनकी गिरफ्त में नहीं आया है और उसे ढूंढने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

PunjabKesari

बता दें कि बेन्स ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। उन्हें गॉन गर्ल और टॉम क्रूज के साथ आई फिल्म कॉकटेल से  अलग ही पहचान मिली थी। वहीं नैशविले, मैडम सेक्रेटरी, मास्टर्स ऑफ सेक्स और NCIS में जैसे टीवी शोज में नजर आ चकी हैं। 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News