''गोलमाल'' प्रोड्यूसर राजूभाई शाह का गुलमर्ग में दिल का दौरा से निधन, फैमिली के साथ कश्मीर में मना रहे थे छुट्टियां

1/23/2022 5:18:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर फिल्म फाइनेंसर राजूभाई शाह का शनिवार रात गुलमर्ग में निधन हो गया। वह अपनी पत्नी रीता के साथ श्री जयंतीलाल वर्शी गड़ा, गोरधन प्रभुदास तनवानी और प्रवीणभाई नानजीभाई शाह और उनकी पत्नी के साथ कश्मीर में वेकेशन पर गए हुए थे। वहीं शनिवार रात राजू शाह को रात 11:30 बजे दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 


राजूभाई शाह के पार्थिव शरीर को वहां से मुंबई लाने की व्यवस्था की जा रही है। एक दोस्त ने कहा, "उन्हें शाम की फ्लाइट लेनी है, उम्मीद है कि आज रात तक मुंबई में पहुंच जाएं।"

 

निर्माता गोवर्धन थनवानी ने मीडिया से इस दुखद  खबर की पुष्टि की और कहा, "यह बहुत दुखद है, वह मेरे भाई की तरह थे। उन्हें एक बड़ा दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।"


बता दें, तेपल (राजूभाई) अंबालाल शाह 63 वर्ष के थे और टीए शाह ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक थे। उनके पास अपना सोना सिनेमा भी था, जिसे बाद में उन्होंने कनकियास को बेच दिया। उन्होंने  'सरकार', 'बोल बच्चन' और 'गोलमाल' जैसी फिल्मों के लिए भी काम किया था। राजू भाई शाह ने सभी अष्टविनायक फिल्मों को फाइनांस किया और उनकी फिल्मों में बोनी कपूर हैरी बावेजा और इंद्र कुमार के साथ सहयोग किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News