नहीं रहे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड विनर फ्रेड वार्ड, 79 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

5/15/2022 9:36:47 AM

मुंबई. हॉलीवुड एक्टर फ्रेड वार्ड का निधन हो गया है। एक्टर ने 79 की उम्र में अंतिम सांस ली है। एक्टर की मौत की पुष्टि उनके प्रचारक रॉन हॉफमैन ने की है। हालांकि फ्रेड वार्ड के निधन की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। एक्टर को उनके काम के लिए हमेशा याद किया जाएगा। हाल ही में फ्रेड वार्ड एचबीओ के 'ट्रू डिटेक्टिव' के दूसरे सीज़न में एडी वेलकोरो के रूप में दिखाई दिए थे।


फ्रेड वार्ड को गोल्डन ग्लोब जैसा प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिल चुका था। एक्टर को रॉबर्ट ऑल्टमैन की 'शॉर्ट कट्स' के लिए वेनिस फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार दिया गया था। इसके अलावा उन्होंने 'रेमो विलियम्स: द एडवेंचर बिगिन्स' में रेमो का कैरेक्टर प्ले किया था।


बता दें फ्रेड वार्ड ने 1960 में अमेरिकी वायु सेना में तीन साल काम किया। वे बॉक्सर भी रहे हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रेड वार्ड ने 4 दशक तक फिल्मों में काम किया। साल 1970 में विदेशी फिल्मों से फ्रेड वार्ड का करियर शुरू हुआ। एक्टर ने साल 1975 की फिल्म 'हार्ट्स ऑफ द वेस्ट' में एक काओब्वॉय का रोल निभाया था। यह उनकी पहली अमेरिकी फिल्म थी। साल 1979 में फिल्म 'एस्केप फ्रॉम अल्काट्राज' में काम करने पर उन्हें लोकप्रियता मिली। इसके बाद फ्रेंड ने 1983 में टॉम वोल्फ की किताब 'द राइट स्टफ' पर बनी फिल्म में मरकरी 7 एस्ट्रोनॉट का रोल निभाया था।

Content Writer

Parminder Kaur