फिल्म ''गोल्ड'' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, हाथ में राष्ट्रीय ध्वज पकड़े नजर आए अक्षय
6/13/2018 1:31:58 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'गोल्ड' का नया पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ। पोस्टर में अक्षय अपने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज पकड़े नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को अक्षय ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- देश बनता है जब सब देशवासियों की आंखों में एक सपना होता है। पोस्टर को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जारी किया गया है।
Desh banta hai jab sab deshvasiyon ki aankhon mein ek sapna hota hai. #Gold15Aug pic.twitter.com/nDZclDCtYH
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 13, 2018
बता दें कि फिल्म रीमा कागती के निर्देशन में बन रही है। इसका प्रोडक्शन फरहान अख्तर और रितेश शिधवानी कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। वहीं टीवी एक्ट्रेस मोनी राय भी इस फिल्म से बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में अमित साध और कुणाल कपूर भी मुख्य रोल निभाते नजर आएंगे।