''गोल्ड'' ने रचा इतिहास, सउदी अरब में रिलीज होने वाली बनी पहली बॉलीवुड फिल्म

8/31/2018 1:27:32 PM

मुंबईः बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अक्षय कुमार की फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली हैं। अक्षय की फिल्म को क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया। अब गोल्ड के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अक्षय की फिल्म सऊदी अरब में रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड मूवी बन गई है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय ने अपने ट्वियर अकाउंट के जरिए दी है।

 

उन्होंने लिखा- ''भारत के पहले गोल्ड मेडल जीतने की कहानी को पहली बार सऊदी अरब में दिखाया जाएगा। मुझे ये शेयर करते हुए खुशी है कि गोल्ड किंगडम ऑफ सऊदी अरब में रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड मूवी है जो कि सिनेमाघरों में आज से दिखाई जाएगा।'' यह फिल्म कल यानि 30 अगस्त को साउदी अरब में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म में मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत कुमार सिंह, सनी कौशल और निकिता दत्ता जैसे कलाकार नज़र आए हैं। फिल्म आज़ाद भारत को हॉकी में मिले पहले गोल्ड मेडल पर आधारित है।
 

Neha