Vogue Women Year: आज ग्लोबल स्टार है ये माॅडल, कभी चेहरे की वजह से उड़ता था मजाक

10/20/2019 9:51:02 AM

मुंबई:  शनिवार रात मुंबई में 'Vogue Women Year'  अवार्ड्स का आयोजन किया गया। इस अवार्ड शो में कई स्टार्स ने शिरकत की। लेकिन इस दौरान एक ऐसी माॅडल भी थी जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। यह माॅडल कोई और नहीं बल्कि कनाडा की मॉडल विनी हार्लो हैं।

विनी इस दौरान गोल्डल कलर के स्किनफिट हाउन में बेहद स्टाइलिश गली। इसके साथ मिनिमल मेकअप, मेहरून लिपस्टिक और कर्ली हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। रेड कार्पेट पर विनी ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। विनी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

कौन हैं विनी हार्लो 

विनी हार्लो के बारे में बात करें तो वह हॉलीवुड की मशहूर मॉडल्स में से एक हैं। कनाडा की मॉडल विनी ने अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल रियलिटी शो से पहचान मिली थी। वे इस शो में आने वाली इकलौती कैनेडियन मॉडल थीं हालांकि विनी शो के दूसरे हफ्ते में ही एलिमिनेट हो गई थीं।

साल 2018 में उनका विक्टोरिया सीक्रेट में रैंप वॉक करने का सपना पूरा हुआ था और उन्होंने इस बड़े इवेंट में चार चांद लगाए थे। विनी ने बहुत से फेमस हॉलीवुड सेलेब्स के साथ काम किया हुआ है. उन्होंने फेमस बिजनेसवुमन और सेलिब्रिटी किम कार्दर्शियां संग उनकी मेकअप लाइन के लिए शूट्स भी किए हैं

चेहरे की वजह से लोग उड़ाते थे मजाक

 

विनी बचपन से ही Vitiligo नाम की स्किन की बीमारी का शिकारी हो गईं थीं, जिसकी वजह से उनके शरीर पर बड़े-बड़े सफेद धब्बे हैं। विनी ने अपनी सी बीमारी के बारे में कई बार खुलकर बात की हैय़ इसके साथ ही उन्होंने अपने बचपन में होने वाली समस्याओं को भी बताया है।

विनी ने अपने इंटरव्यू और TED टॉक में Vitiligo के साथ अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि कैसे बचपन में वो दोस्त बनाना चाहती थीं और बच्चे उन्हें गाय बोलकर उनपर हंसते और उनका मजाक उड़ाते थे। काम की बात करें तो विनी ने बियोंसे, सिया और एमिनेम जैसे टॉप सिंगर्स के म्यूजिक वीडियोज मेंकाम किया है। इतना ही नहीं वह लिली सिंह की यूट्यूब वीडियो में भी नजर आई हैं। विनी ने मॉडलिंग की दुनिया के बहुत से बड़े अवॉर्ड्स भी जीते हैं।

Smita Sharma