खुद को पतली और सुंदर दिखाने के लिए एेसे काम करती हैं ये लड़की, वजह जान रह जाएंगे दंग

5/25/2018 12:16:16 PM

मुंबई: आज कल की लड़कियों को पतला दिखना पसंद हैं। वह पतले होने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। ऐसे में इस लड़की ने इंस्टा पर स्लिम दिखने या यूं कहें कि स्लिम लड़कियों का मजाक बनाया है। इन्होंने स्लिम दिखने के पीछे की सच्चाई को बताया है।

 

 

ये कोई और नहीं बल्कि 20 वर्षीय मैरी जैलकोव्सी है जो रोजाना अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है।

 

 

हालांकि ये अभी तक समझ से परे है कि मैरी अपनी तस्वीरें अपनी बॉडी को लेकर कॉन्फिडेंड ना होने के कारण पोस्ट करती हैं या फिर वे स्लिम दिखने के लिए किसी तरह का कोई दबाव महसूस करती हैं।

 

 

कई जगहों पर मैरी ने अपनी तस्वीरें ऐसे दिखाई हैं जैसे वाकई में वे बेहद फिट एंड स्लिम हैं।

 


एक तस्वीर में मैरी ने बताया है कि सांस रोककर देखिए बिना कुछ किए कैसे स्लिम लग रही हैं। हालांकि मैरी बहुत सी तस्वीरों में खुद को मॉडल्स से कंपेयर करते हुए उनको एक टाइटर भी दे रही हैं।

 

 

वे कहती हैं कि बेशक ये चीज थोड़ी फनी हो सकती है। लेकिन मैं मॉडल्स की तस्वीरें अक्सर देखती हूं और खुद को उनसे कंपेयर करना मुझे अच्छा लगता है। मैरी अपनी फोटोज को फोटोशॉप में क्रॉप करके कुछ इस तरह से दिखाती हैं। दरअसल, मैरी ने इंस्टाग्राम और रियलिटी के बीच फर्क भी बताने की कोशिश की है। 


बताते चले, मैरी ईटिंग डिस्ऑर्डर से गुजर रही थीं। लेकिन अब वे अपनी बीमारी से उभर रही हैं और अपने शरीर में आने वाले बदलावों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। 

 

Punjab Kesari