लड़की ने चलती साइकिल पर किया स्टंट और योगा, सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं वीडियोज
3/13/2021 5:43:21 PM
मुंबई. साइकिल चलाना हर किसी के लिए आसान है। हर कोई साइकिल चला लेता है। हमने फिल्मों में अक्सर स्टार्स को बाइक पर स्टंट करते हुए देखा है लेकिन साइकिल पर किसी को खतरनाक स्टंट और योगा करते हुए शायद ही किसी को देखा हो। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लड़की के वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जो साइकिल पर स्टंट और योगा करती हुई दिखाई दे रही है।
वीडियोज में लड़की चलती साइकिल पर खतरनाक स्टंट और योगा करती नजर आ रही है। लड़की का साइकिल पर बैलेंस देखने लायक है। लड़की के साइकिल पर स्टंट और योगा ने सबको हैरान कर दिया है। लोग लड़की के इस टैलेंट के दीवाने हो गए हैं। लोगों इन वीडियोज को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें साइकिल पर स्टंट करने वाली इस लड़की का नाम Viola Brand है और यह जर्मनी की रहने वाली है। इसकी उम्र 26 साल है। Viola ने 6 साल की उम्र से ही आर्टिस्टिक साइकलिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरु कर दी थी।
15 साल की उम्र में ही Viola जर्मन नेशनल स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा बन गईं और साल 2012 में जूनियर यूरोपियन चैंपियनशिप जीत ली। Viola ने साइकिल पर हैंड स्टैंड करने के लिए 7 साल ट्रेंनिंग ली।