कोरोना पीड़ित मां की तबीयत में आया सुधार तो लड़की ने जताया सोनू सूद का आभार, एक्टर बोले- उन्हें कुछ नहीं होगा, वैसे भी आज मदर्स डे है''

5/9/2021 4:52:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं। अब तक उन्होंने अपनी कोशिशों के जरिए कई लोगों की जान बचाई है। अब हाल ही में एक और लड़की की मां की जान सोनू की वजह से बच गई। इस पर जब लड़की ने एक्टर का आभार जताया तो मसीहा ने बड़ा ही दिल जीत लेने वाला जवाब दिया।


लड़की ने लिखा 'आपका बहुत-बहुत धन्यवाद सर। आपने मेरी मां को हर रोज शाम से पहले रेमडेसिविर इंजेक्शन पहुंचाया। अंजुमन इस्लामिक अस्पताल रांची में मां ठीक हैं। रात को ऑक्सीजन लेवल गिर गया था। आप सबने मेरी मां को बचाया है। धन्यवाद सोनू सूद सर, शुभम सर और गोविंद।'

 

सोनू ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि 'मां को कुछ नहीं होगा। वैसे भी आज मदर्स डे है।'  सोनू के इस ट्वीट को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

 

Content Writer

suman prajapati