Pics: क्रिसमिस में दिखा अरबाज की गर्लफ्रेंड जाॅर्जिया का बोल्ड लुक,रंग बिरंगे बैलून के बीच लेट यूं द

12/25/2020 3:53:24 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी बीते कई दिनों से अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में हैं। वहीं अब क्रिसमस के मौके पर जाॅर्जिया एंड्रियानी का बोल्ड लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो जॉर्जिया रेड बिकिनी में दिख रही हैं।

वह रंग बिरंगे बैलून के बीच लेट कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। इटेलियन मॉडल जॉर्जिया ने लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'मेरी इंस्टा फैमिली को क्रिसमस की शुभकामनाएं,बाॅयज एंड गर्लस ये बताओ कि इस बार सांता आप सबके लिए क्या लेकर आया।' 

बता दें कि जॉर्जिया एंड्रियानी एक इटैलियन मॉडल हैं और बॉलीवुज में अपना सिक्का जमाने की कोशिश में हैं। जॉर्जिया एंड्रियानी साल 2017 रिलीज फिल्म गेस्ट इन लंदन में नजर आ चुकी हैं।

जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज खान एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। वैसे तो अरबाज और जॉर्जिया का रिश्ता जग जाहिर है मगर अब तक दोनों ने मीडिया के सामने इस रिश्ते को प्यार का नाम नहीं दिया।

Smita Sharma