जेल से छूटने के बाद दोस्तों संग हॉलिडे एंजॉय करती दिखीं गिगी हदीद, गांजे के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं थी एक्ट्रेस

7/19/2023 5:07:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और टीवी पर्सनैलिटी गिगी हदीद को हाल ही में गांजा रखने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। दरअसल, एक्ट्रेस के पास ट्रैवलिंग के दौरान गांजा (ड्रग्स) बरामद हुआ था, जिसके बाद उन्हें एयरपोर्ट पर अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि, इस घटना के तुरंत बाद उन्हें जमानत भी मिल गई थी और उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले से राहत मिलने के बाद अब गिगी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों के साथ एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसे फैंस द्वारा खूब देखा जा रहा है।

PunjabKesari

 

पोस्ट में सबसे पहले गिगी बिकिनी पहने और समुद्र के किनारे दोस्तों के साथ सनबाथ लेते हुए एक वीडियो में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

इसके बाद उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें वह पीले रंग की बिकिनी पहने धूप सेकती नजर आईं।

PunjabKesari

 

ऐसे ही अन्य तस्वीरों में एक्ट्रेस का हॉट लुक देखने को मिला।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gigi Hadid (@gigihadid)

इन फोटोज को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'अंत भला तो सब भला'

 

PunjabKesari


फैंस गिगी का ये पोस्ट देखने के बाद खूब कमेंट्स कर रहे हैं और कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, गिगी हदीद को प्रिजनर डिटेंशन सेंटर में ले जाने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। दो दिन बाद 12 जुलाई को वे अदालत में पेश हुई और अपना जुर्म कबूल किया। दोनों पर 1,000 डॉलर का जुर्माना लगा। उन पर कोई और अतिरिक्त आरोप नहीं था। उनके स्पोक्सपर्सन ने ई! न्यूज को बताया, गिगी मेडिकल लाइसेंस के साथ NYC में कानूनी रूप से खरीदे गए मारिजुआना के साथ ट्रेवल कर रही थीं। यह 2017 से ग्रैंड केमैन में मेडिकल यूज के लिए भी लीगल है। गिगी का रिकॉर्ड साफ़ है और जेल से छूटने के बाद उन्होंने अपना हॉलिडे एंजॉय किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News