Jacquemus show में छाईं मॉडल गिगी हदीद, लाॅन्ग कोट में हसीना का दिखा  स्टाइलिश अंदाज

1/30/2024 6:17:40 PM

लंदन: अमेरिकन फैशन मॉडल गिगी हदीद अपने फैशन स्टेंटमेंट को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। माॅडल की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में गिगी को पेरिस के Jacquemus show में स्पाॅट किया गया।

 

इस शो में उन्होंने अपनी साल की पहली कैट वाॅक की। ये तस्वीरें इसी दौरान की हैं। लुक की बात करें तो हसीना ने व्हाइट शर्ट पेयर की थी।

 

इसके साथ उन्होंने लाॅन्ग कोट कैरी किया था जो उनके लुक को स्टाइलिश बना रहा था। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स हसीना के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 पर्सनल लाइफ की बात करें तो गिगी हदीद इन दिनों मदरहुड टाइम को एंजाॅय कर रही हैं। गिगी हदीद और उनके बाॅयफ्रेंड जयान मलिक ने  19 सितंबर साल 2020 को बेटी का वेलकम किया था। 

Content Writer

Smita Sharma