साइड कट ड्रेस में छाईं गिगी, रैंप पर स्टाइलिश अंदाज में दिए पोज

1/19/2020 2:04:59 PM

लंदन: अमेरिकन फैशन मॉडल गिगी हदीद अपने फैशन स्टेंटमेंट को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। माॅडल की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में गिगी पेरिस में Jacquemus Menswear Fall/Winter 2020-2021 फैशन शो का हिस्सा लेने पहुंची।

यहां उन्होंने रैंप पर अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। लुक की बात करें तो गिगी ऑफ व्हाइट कलर की साइडकट ड्रेस में बोल्ड दिखीं।

गिगी ने मिनिमल मेकअप, स्ट्रेट हेयर्स से अपने लुक को पूरा किया है। रैंप पर गिगी का काॅन्फिडेंस देखते ही बन रहा है।

फैशन शो में हसीना ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस माॅडल की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हैं कि गिगी की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

उनके लुक और अदाओं को फैंस काफी पसंद करते हैं।उनके लुक और अदाओं को फैंस काफी पसंद करते हैं।
 

 

Smita Sharma