लंदन फैशन वीक के लिए पहुंची गिगी का स्वैग अंदाज आया सामने, देखें तस्वीरें

2/19/2019 2:16:37 PM

लंदन: अमेरिकन फैशन मॉडल गिगी हदीद अपने लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी हॉट और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में एक बार फिर गिगी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखकर आप उनके दीवाने हो जाएंगे। दरअसल, 23 साल की गिगी जब लंदन फैशन वीक के लिए जा रही थी तब उन्हें कैमरे में कैद किया गया।

 

 

इस दौरान गिगी ने डेनिम जीन संग डेनिम जैकेट वियर की हुई थी। साथ में ब्राउन टॉप और सेम कलर का बैग उनकी लुक को चार चांद लगा रहा था। गिगी का स्वैग लुक और ग्लैमरस तस्वीरें देख आपकी सांसे थम जाएंगी। 

 


बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हैं कि गिगी की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके लुक और अदाओं को फैंस काफी पसंद करते हैं।

 

 

गिगी का इंस्टाग्राम उनकी बोल्ड और सेक्सी तस्वीरों से भरा पड़ा है। गिगी एक अमेरिकी फैशन मॉडल है।

 

 

उन्हें 2013 में आईएमजी मॉडल पर हस्ताक्षर किया गया था। 2016 में, उन्हें ब्रिटिश फैशन काउंसिल द्वारा वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय मॉडल नामित किया गया था।

 

Konika