Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin:विराट के जिगरी यार सनी ने की सगाई,ओरेंज आउटफिट में खूबसूरत दिखीं जितेंद्र बोहरा की मंगेतर

1/18/2022 2:57:10 PM

मुंबई: 'सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में' के विराट यानि नील भट्ट हाल ही में रियल लाइफ में दुल्हा बने थे। उन्होंने शो में उनकी भाभी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा संग शादी रचाई थी। वहीं अब र अब उनका जिगरी यार सनी यानि एक्टर जितेंद्र बोहरा घोड़ी चढ़ने की तैयारी में है।

जितेंद्र बोहरा ने हाल ही में सगाई की। जितेंद्र बोहरा की सगाई की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उनके चाहने वाले उन्‍हें बधाई दे रहे हैं।

जितेंद्र बोहरा ने अपनी सगाई की खबर को काफी सीक्रेट रखा और किसी को कानोंकान खबर नहीं होने दी।

उनकी सगाई की खबर तक पता चली जब उन्होंने इंस्टा पर इंग्जमेंट की तस्वीरें शेयर की। जितेंद्र बोहरा ने अब तक भी अपनी मंगेतर की पहचान से पर्दा नहीं हटाया है। फैंस ये बात जानने के लिए बेकरार हैं कि जितेंद्र बोहरा किससे शादी करने जा रहे हैं।

तस्वीरों की बात करें तो दोनों की फैमिली संग सगाई की रस्म निभाते दिख रहे हैं।

लुक की बात करें तो रिंग सेरेमनी में जितेंद्र ब्लू कुर्ते में हैंडसम लग रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jitendra Bohara (@jeet.anactor)

 

वहीं उनकी मंगेतर ओरेंज लहंगे में खूबसूरत दिख रही हैं। सगाई की तस्‍वीरों में जितेंद्र बोहरा अपनी मंगेतर के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं और अलग अलग पोज दे रहे हैं। 

Content Writer

Smita Sharma