गृहप्रवेश: आल्ता लगे पैरों की छाप के साथ ''विराट'' का हाथ थाम ''पाखी'' ने ससुराल में रखे कदम, बहू ऐश्वर्या पर सासू मां ने खूब लुटाया प्यार

12/21/2021 9:22:53 AM

मुंबई: 'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे।दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद नील और ऐश्वर्या ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया, जहां पर दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी पहुंची। वहीं अब ऐश्वर्या और नील की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस समय सुर्खियों में हैं।ये तस्वीरें ऐश्वर्या के गृह प्रवेश की हैं।

ऐश्वर्या का ससुराल में बेहद खूबसूरती के स्वागत किया गया। इस दौरान सारी रीति-रिवाजों को नियम से पूरा किया गया। ऐश्वर्या ने पति नील का हाथ थाम ससुराल में कदम रखे।

इस खूबसूरत पल की सारी तैयारी टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा की सासु मां ने की थी जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए दी।

तस्वीरों में ऐश्वर्या को आल्ता से अपने पैरों की छाप अपने घर में छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

लुक की बात करें तो ऐश्वर्या रेड सूट में दिख रही हैं। उन्होंने अपन लुक को मिनिमल मेकअप से पूरा किया है। मेहंदी, चूड़ियां, मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर सजाए ऐश्वर्या एक दम नई-नवेली दुल्हन की तरह लग रही हैं। वहीं, नील भी व्हाइट और रेड कुर्ता-पायजामा में अच्छे लग रहे हैं। 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी सासू मां सुनीता भट्ट के लिए एक नोट लिखा है। ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा- 'गृह प्रवेश। मेरी सास (मेरी Mutter)। मेरे लिए ‘सप्तपदि’ बनाने और हर चीज के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद ‘Mutter’ (सासू मां)। आपको पाकर मैं भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। आप सबसे अच्छी हैं।'

कुछ तस्वीरों में वह अपनी सास और परिवार संग पोज देती दिख रही हैं।  ऐश्वर्या शर्मा के इंस्टा पोस्ट से लगता है कि, वो अपनी सासू मां के साथ बेहद खूबसूरत रिश्ता साझा करती हैं। 

गौरतबल है कि ऐश्वर्या और नील ने 30 नवंबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन में सात वचन लेकर एक-दूजे के हुए। ऐश्वर्या शर्मा ने 3 दिसंबर 2021 को अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में ऐश्वर्या और नील, मंडप में बैठकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwarya Sharma Bhatt (@aisharma812)

इसे शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा था-'वैसे यह पल कितना मज़ेदार था, जब हम अपनी शादी की शपथ ले रहे थे और पंडित जी ने मुझसे कहा, "आप कहिए कि, मैं वचन देती हूं कि, अपने पति की हर बात मानूंगी, कभी खारी खोटी नहीं सुनाऊंगी.. " और फिर सभी लोग हंसने लगे, खासकर मेरे परिवार के लोग, क्योंकि वे मुझे जानते हैं और कहते हैं कि, इससे ये नहीं होगा, मैं बहुत भ्रमित थी क्या करूं!!'
 

 

Content Writer

Smita Sharma