GHKPM Spoiler Alert : सई और सत्या की शादी रोकने के लिए विराट ने लगाई तिगड़म, चली ये नई चाल!

4/29/2023 4:18:57 PM

नई दिल्ली। टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड सई और सत्या की शादी पर फोकस है। सत्या की बारात धूमधाम से मंदिर तक पहुंचती है। सई भी शादी के जोड़े में वहां पहुंच जाती है। शादी की रस्में शुरू हो जाती है। मंदिर में एक पुलिस वाला भी मौजूद होता है जो इस शादी की खबर विराट तक पहुंचा देता है। शादी की खबर सुनकर विराट हैरान रह जाता है और ठान लेता है कि किसी भी हालात में यह शादी नहीं होने देगा। वह सई को कही आपनी बात सोचते हुए कहता है कि उसने कभी नहीं सोचा था कि सई दूसरी शादी करेगी। 

सई और सत्या की शादी रुकवाएगा विराट
सत्या और सई की शादी की रस्में होने लगती है। दोनों यह शादी करना तो चाहते हैं लेकिन चारों तरफ एक उदासी सी छाई हुई है। सई को उसके आबा की आत्मा समझाती है कि उसने अपने आबा की वजह से पहली शादी की और अब दूसरी शादी वह विराट के लिए कर रही है दोनों बार उसने शादी तो की लेकिन उसका दिल ऐसा करने से उसे रोक रहा है। पंडित जी एकदूसरे को वरमाला पहनाने को कहते हैं। इतने में सई के आबा कहते हैं कि अगर उसके मन में जरा सी भी शंका है तो वो यह शादी न करे। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐀𝐲𝐞𝐬𝐡𝐚 𝐒𝐢𝐧𝐠𝐡 𝐅𝐚𝐧 𝐏𝐚𝐠𝐞 💮✨ (@ayeshasingh_cool)

सई सोचती है कि विराट ने उससे क्या कहा था, कि वह उसे छोड़कर किसी और से शादी कर ही नहीं सकती है। इतनें में आबा कहते हैं कि दिल और दिमाग की लड़ाई में हमेशा दिल की सुननी चाहिए अगर तेरा मन नहीं है तू ये शादी मत कर। सई को उसके आबा और विराट दिखाई देने लगते हैं इतने में वह सत्या के गले में वरमाला डाल देती है। विराट रास्ते में किसी केस में फंस जाता है और इधर सई और सत्या की शादी हो जाती है। शो के प्रीकैप में दिखाया जाता है कि जब तक विराट मंदिर पहुंचता है शादी संपन्न हो जाती है। यह देखकर वह बौखला जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News